भीषण गर्मी शुरु होते ही पानी के लिए लोगों में मचा है हाहाकार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:शिवाजीनगर प्रखंड के बांधर पंचायत के परशुराम वार्ड संख्या 6 में इस भीषण गर्मी में भी लोगों को पीने के लिए पानी नही मिल रहा है।पानी के लिए वार्ड में हाहाकार मचा हुआ है।भारी पेयजल संकट से जूझ रहे लोगो का सब्र जवाब दे दिया।काफी संख्या में लोग बाल्टी गमला लेकर इस भीषण गर्मी में सड़क पर उतर आए है।

- Sponsored Ads-

भीषण गर्मी शुरु होते ही पानी के लिए लोगों में मचा है हाहाकार 2वार्ड 6 के दर्जनों परिवार की महिलाएं,बच्चे,बूढ़े,जवानों ने परशुराम गांव में हथौड़ी-रोसड़ा मुख्य पथ पर लकड़ी का सिल्ली रख बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया है।लोगों ने सड़क पर उतर कर स्थानीय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे है।जामस्थल पर पहुची पुलिस की भी लोग नही सुन रहे है।

भीषण गर्मी शुरु होते ही पानी के लिए लोगों में मचा है हाहाकार 3स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी घरों में नल का जल नही पहुचेगा या वरीय अधिकारी जामस्थल पर नही पहुचेंगे तब तक जाम नही हटाया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article