बड़ा हादसा: स्कूल जा रहे छात्राओं को मिनी ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर हुई मौत अन्य…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां एक भीषण सड़क हादसा में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना मुसारीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित एनएच 28 की है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चियां स्कूल जा रही थी तभी एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

- Sponsored Ads-

घटना में मौके पर ही दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article