बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में चलती ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव के रहने वाले पप्पू पोद्दार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि ट्रेन से कहीं जा रहे थे। तभी अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे ट्रेन से कटकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी।

मौके पर लाखों थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article