नालंदा में छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान,पुलिस मामले की जाँच में जुटी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंद जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के गौसनगर गांव में 19 वर्षीय छात्र राहुल कुमार ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में मृतक के रिस्तेदार ने बताया कि छात्र गुरुवार को अपने पिता से मिलने के लिए बाढ़ गया हुआ था और वह अपने पिता सुरेंद्र केवट से मिलने के बाद बाढ़ से अपने गांव गौसनगर लौट आया। जिसके थोड़ी ही देर के बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। हालांकि छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है ।

- Sponsored Ads-

नालंदा में छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान,पुलिस मामले की जाँच में जुटी 2वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article