डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप एनएच 28 पर मंगलवार की देर रात दो वाहनों की आमने सामने टक्कर में एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने झोपड़ी पर पलट गयी। ट्रक पलटने से झोपड़ी में रखा समान समेत दो बकरी की दबने से मौत हो गयी। गनीमत रही परिजन दुसरे झोपड़ी में सोये हुए थे जिस कारण बड़ी घटना होने से बाल बाल बचा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दलसिंहसराय की तरफ से तेघड़ा की तरफ जा रही खाली एलपीजी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक रानी गांव के समीप पहुंचते तो तेघड़ा से दलसिंहसराय की तरफ जा रही अनियंत्रित गिट्टी से लदी ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी। ठोकर के बाद गैस सिलेंडर से भरी ट्रक ने एच 28 के किनारे बने झोपड़ी पर पलट गया। जिस कारण झोपड़ी में रखे समान समेत दो बकरी की दबकर मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को दिया। वही सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस एक ट्रक को एनएच 28 से हटाकर सड़क पर यातायात शुरु कराया। वही पीड़ित अमरजीत पासवान की पत्नी बुलबुल देवी ने बताया कि हमलोग एनएच 28 सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात के दौरान हम अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रक पलटने की आवाज हुई , हमलोग बाहर निकले तो हमारे ही झोपड़ी पर गैस सिलेंडर से भरी ट्रक पलटी हुई थी ।
जिस कारण झोपड़ी में रखा समान समेत दो बकरी दबकर मौत हो गयी। ट्रक पलटने के उपरांत क्षतिग्रस्त ट्रक का चालक व उपचालक मौके पर से फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना हुई है. दोनों गाड़ी को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क