बेगूसराय में मछली पकड़ने के दौरान डुबने से एक मछुआरे की मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह बूढ़ी गंडक नदी की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में मछली पकड़ने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह बूढ़ी गंडक नदी की है।

- Sponsored Ads-

जानकारों के मुताबिक मृतक मछुआरा बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था उसी दौरान डूबने से मछुआरे की मौत हो गई। घटना दोपहर की बताई जा रही है। काफी खोजबीन के बाद शव को स्थानीय लोगों के द्वारा बूढ़ी गंडक के पानी से निकाला गया। मृतक व्यक्ति की पहचान मलहडीह वार्ड 6 निवासी सीताचरण सहनी का 27 वर्षीय पुत्र बिनोद सहनी रूप में हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हर दिन की भांति आज भी बुढ़ी गंडक नदी के तकिया घाट में मछली पकड़ने के लिए गए थे। लेकिन दोपहर तक घर खाना खाने वापस नहीं लौटें। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसी दौरान अन्य मछुआरे को मछली मारने के दौरान जाल में कोई भारी चीज फंसने का आभास हुआ। जब जाल को बाहर निकाला तो जाल में विनोद का शव था। विनोद के डूबने एवं शव बरामदगी की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। शव बरामदगी की सूचना पर बीरपुर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया में जुट गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article