बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर ,युवक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी गुलशन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीते शाम गुलशन कुमार अपनी मौसी के यहां से वापस जा रहा था इसी क्रम में नीमां चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी ।

बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर ,युवक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 2गनीमत रही की मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जिससे युवक की जान बच गई । बताया जा रहा है की घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो सहित मौके से फरार हो गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article