बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन लोगों को कुचला, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग बुरी तरह से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन लोगों को कुचल दिया।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां स्थित दोनों का चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुगलसराय के पास की है। 

मृतक व्यक्ति की पहचान मुगलसराय के रहने वाले जयकांत पासवान के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अनिल तांती एवं एक अन्य के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि जयकांत पासवान चाय दुकान पर तीन-चार व्यक्ति के साथ चाय पी रहा था।तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाय दुकान में घुस गया। और तीनों व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचल दिया।जिससे तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन लोगों को कुचला, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग बुरी तरह से घायल 2घायल अवस्था में आनन फानन में  तीनों को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां जयकांत पासवान की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक देते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया जहां दोनों को एक निजी अस्पताल मैं भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर मिट्टी लदा हुआ था। अचानक ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन को दिया।जिससे  तीनों व्यक्ति को कुचल दिया।

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article