बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचला,घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास की है।

मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले विजय कुमार चौधरी के पुत्र विशाल कुमार चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विशाल कुमार पेशे से एमआर थे और पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल बीहट आए हुए थे।परिजनों के अनुसार, विशाल कुमार अपने ससुराल से मोटरसाइकिल पर सवार होकर समस्तीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचला,घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हादसा इतना भीषण था कि विशाल कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बरौनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article