हाइवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे,एक युवक की मौत,चार जख्मी

DNB Bharat Desk

 

घायलों में महिला और बच्चे शामिल, रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा मोड़ की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में गुरुवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोनसा मोड़ के पास हाईवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार एक चालक संतोष केवट की मौत हो गई। वही तीन बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय और पुलिस की मदद से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

हाइवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे,एक युवक की मौत,चार जख्मी 2स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो रहुई से बिंद की ओर जा रही थी जबकि हाईवे ट्रक बिंद से रहुई की ओर आ रही थी इसी दौरान सोनसा मोड़ के पास हाईवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक स्कॉर्पियो में बुरी तरह से फस गया।

हाइवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे,एक युवक की मौत,चार जख्मी 3स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी अपने घर शेखपुरा ग्वासा से नारदीगंज मोगली गांव जा रहे थे। हाईवे ट्रक का अगला पहिया ब्लास्ट होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जाम को हटाने का काम किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article