अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk

 

सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी माऊ गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी माऊ गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों का इलाज विम्स पावापुरी में चल रहा है।

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य बुरी तरह जख्मी 2मृतक की पहचान दीपनगर निवासी कृष्ण प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र दीपक प्रसाद के रूप में हुई है। घायलों में मृतक का चचेरा भाई टुनटुन कुमार और दोस्त रविन्द्र महतो शामिल हैं। घटना का संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक kiy पत्नी रक्षा बंधन में अपने मायके अस्थावां के लखनू बीघा गांव गई हुई थी।

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य बुरी तरह जख्मी 3उसी को वापस ससुराल से लाने के लिए वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ़ अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article