घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आछेचक के समीप की है
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय हादसों का शहर बनता जा रहा है, जहाँ आये दिन सड़क हादसे मे लोगो की मौत सें ना सिर्फ लोग डरे सहमे रहते है बल्कि अपनों के खोने का डर भी बना रहता है। बेगूसराय मे एक ऐसे ही सड़क हादसा सें लोग बिचलित है जहाँ सड़क हादसे का शिकार घर के इकलौते चिराग की पहले आँख चली गयीं फिर उसकी जान। घटना मे घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने सें गावं मे मातमी सन्नाटा पसर गया है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना मे एक मृतक का चचेरा मामा भी गंभीर रूप सें घायल हो गया है जिसका इलाज निजी अस्पताल मे चल रहा है।
घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आछेचक के समीप की है। घटना के संबंध मे बताया जा रहा की मृतक अपने चचेरा मामा के साथ बुलेट पर सवार होकर आ रहा था तभी भूसा लदी एक पीकअप ने पीछे सें टक्कर मार दी जिससे पहले उसकी आंख चली गयीं और बाद मे इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों मे उसकी जान चली गयीं। मृतक पटना मे रहकर पढ़ाई करता था और अपने नानी के घर जा रहा था।
मृतक की पहचान बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के मालती गावं के रहने वाले भवेश यादव के पुत्र 27 बर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप मे हुई है। वही घायल की पहचान पियूष कुमार के रूप मे हुई है। मृतक को अपने नानी घर सें बेहद ही लगाव था और अक्सर अपने नानी के घर आया करता था। इसी कड़ी मे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयीं है।
डीएनबी भारत डेस्क