कथराही में विकासमित्र पर रुपये लेकर राशन कार्ड बनवाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

 

राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड कार्यालय का लगाना पड़ता है चक्कर

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के कथराही पंचायत के विकास मित्र पर राशन कार्ड धारकों ने बड़ा आरोप लगया है। कार्ड धारकों का आरोप है कि कथराही पंचायत के विकास मित्र पिंकी कुमारी राशन कार्ड बनाने के लिए 5000 हजार रूपये का डिमांड किया है और अगर पांच हजार नहीं दिया तो राशन कार्ड को रिजेक्ट कर दिया है।

- Sponsored Ads-

यह एक मामला नहीं है मकनपुर गांव निवासी पीड़ित बब्लु कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर को न्यू राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाईन किया था। लेकिन ऑन लाइन चेक करने पर रिजेक्ट कर दिया गया।

कथराही में विकासमित्र पर रुपये लेकर राशन कार्ड बनवाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप 2विकास मित्र पर इसका आरोप लगाया है क्योंकि विकास मित्र द्वारा फोन कर राशन कार्ड बनाने के एवज में देवकी देवी से 5 हजार रूपये और सविता देवी से 1500 रूपये का डिमांड किया था जिसे नहीं दिया गया उसी को लेकर विकास मित्र पिंकी देवी ने राशन कार्ड को आकर जांच नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article