डेंगू मरीजों से हाउस फुल है तेघड़ा का नर्सिंग होम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह हो गई है कि तेघड़ा के सभी नर्सिंग होम डेंगू मरीजों से हाउस फुल हो चुके हैं और अब मरीजों को भर्ती करने की जगह ही नहीं बची है। लोगो ने बताया कि कई परिवारों में चार से पाँच सदस्य डेंगू रोग की चपेट में हैं। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल में डेंगू की जाँच की समुचित सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है।

अस्पताल की ओर से दवा छिड़काव की भी अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में पूछने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रामकृष्ण ने कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया। लोगों का आरोप है कि डेंगू मच्छरों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है लेकिन इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

- Sponsored Ads-

डेंगू मरीजों से हाउस फुल है तेघड़ा का नर्सिंग होम 2काँग्रेस नेता मदन मोहन सिंह गाँधी, तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद, संरक्षक सुनील कुँवर, सचिव पवन ठाकुर आदि ने जिलाधिकारी बेगूसराय से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब दवा छिड़काव करवाने, फॉगिंग करवाने तथा डेंगू मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाने की माँग की है।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article