बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में बाढ़ के पानी में डूब कर एक पशुपालक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

मृतक की पहचान नया गांव निवासी अनिल सिंह के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में बाढ़ के पानी में डूब कर एक पशुपालक किसान की मौत हो गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव दियारा की है । मृतक की पहचान नया गांव निवासी अनिल सिंह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि अनिल सिंह आज अपने पशुओं के लिए चारा लाने दियारा जा रहे थे इसी क्रम में बांध के नजदीक बाढ का पानी पार करने लगे ।

बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में बाढ़ के पानी में डूब कर एक पशुपालक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2तभी सड़क किनारे गड्ढे में वह फिसल गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा उक्त घटना की जानकारी नयागांव थाने की पुलिस को दी गई। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article