तेघड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा शराब बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू शराबबंदी एवं लगातार हो रही सियासत के बीच तेघड़ा थाने की पुलिस एवं पटना पुलिस को बीती रात संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तेघरा थाना थाना क्षेत्र के एनएच – 28 पर 358 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया है साथ ही साथ ट्रक को भी जप्त किया है एवं ट्रक के चालक को भी हिरासत में लिया गया है एवं पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी जिसके बाद परिजनों ने शराब पीकर शराब पीने से मौत की बात बताई थी।

- Sponsored Ads-

हालांकि प्रशासन इस मामले में शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन महज 4 दिन के अंदर तेघड़ा थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कहीं न कहीं एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। हालांकि पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है एवं यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इस सिंडिकेट के पीछे किन लोगों का हाथ है। पुलिस के अनुसार पूरी जांच पड़ताल के बाद जो भी व्यक्ति इस धंधे में संलिप्त पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चावल की आड़ में छुपा कर उक्त शराब को लाई गई थी लेकिन पुलिस की तत्परता की वजह से इसे बरामद कर लिया गया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article