बछवाड़ा प्रखंड के रुदौली पंचायत की शिक्षिका ने फांसी के फंदे लगाकर किया खुदकुशी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के रुदौली गांव निवासी बछवाड़ा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार की पुत्रवधू व उच्च विद्यालय रुदौली की एक शिक्षिका ने फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर लिया। फांसी के फंदे से झूल कर खुदकुशी करने की खबर समूचे गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गया और देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई । मृतक की पहचान रुदौली पंचायत के रुदौली गांव निवासी प्रणव शंकर सिंह की 38 वर्षीय पत्नी स्नेहा प्रीतम के रूप में की गई ।

- Sponsored Ads-

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षिका प्रत्येक दिन की तरह शनिवार की रात अपने कमरे में सोने के लिए गई थी । रविवार की सुबह जब देर तक नहीं जागी तो परिवार के लोगों द्वारा उसे जगाने का प्रयास किया गया । लेकिन कमरे के अंदर से जब कोई आवाज नहीं मिली परिजनों द्वारा कमरे के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं खुल सका । तब परिजनों द्वारा आशंका के आधार पर बछवाड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई ।

बछवाड़ा प्रखंड के रुदौली पंचायत की शिक्षिका ने फांसी के फंदे लगाकर किया खुदकुशी 2घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस रुदौली गांव स्थित उक्त शिक्षिका के आवास पर पहुंची व काफी मशक्कत के बाद कमरे के दरवाजे को खोला गया तो पाया गया कि कमरे के अंदर उक्त शिक्षिका अपने दुपट्टा को पंखे से फंदा बनाकर उसमें झूल चुकी थी । बछवाड़ा थाना पुलिस द्वारा मृत शिक्षिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है । परिजनों ने बताया कि मृत शिक्षिका रुदौली गांव स्थित उच्च विद्यालय रुदौली में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है । उक्त शिक्षिका का पति दिल्ली प्रदेश में किसी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है ।

विगत 12 वर्ष पूर्व उक्त शिक्षिका की शादी हुई थी । शादी के उपरांत शिक्षिका ने एक लड़की को जन्म दिया जिसका उम्र तकरीबन 8 वर्ष है । उन्होंने बताया कि अनायास किसी डिप्रेशन का शिकार होकर उक्त शिक्षिका ने फांसी के फंदे से झूल कर खुदकुशी कर लिया है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अमित कुमार कांत ने बताया कि मृत शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है घटना के कारण का पता चलने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article