अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल; गांव में पसरा मातम

DNB Bharat Desk

तेघड़ा थाना क्षेत्र में आधारपुर गांव के समीप एनएच 28 पर शनिवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  मृतक की पहचान रानी-दो पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित बेगमसराय निवासी अजीत मांझी का 39 वर्षीय पुत्र सुशील मांझी के रूप में हुई है। वही घायल की पहचान मोकामा निवासी निवास मांझी के रूप में की गयी है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-

वही मृतक का शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। लोगो की भीड़ जुटने लगी। रानी दो पंचायत के मुखिया दीपांकर कुमार ने बताया कि मृतक शनिवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से अपने फुफेरे भाई को ट्रेन में बैठाने के लिए बरौनी जा रहे थे। इसी दौरान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुशील मांझी व फुफेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल; गांव में पसरा मातम 2वही एक युवक का इलाज चल रहा है। मृतक महादलित परिवार से आते थे और अत्यंत गरीब थे। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे अब दो मासूम बेटियां-तीन वर्षीय अनुषा कुमारी और दो वर्षीय अंशिका कुमारी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना की मिलते ही रानी-दो पंचायत के मुखिया दीपांकर कुमार, सरपंच अशोक यादव सहित कई गणमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल; गांव में पसरा मातम 3उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। मुखिया ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी  और अंचलाधिकारी  से फोन पर बात की है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वही घटना कि सूचना पर पहुंचे बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया।

Share This Article