तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार को कुचला, घटनास्थल पर एक बच्ची एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत

DNB BHARAT DESK

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार को कुचला, घटनास्थल पर एक बच्ची एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत

डीएनबी भारत डेस्क 

एंकर:-बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार को कुचल दिया जहां दो की मौत मौके पर ही हो गई जबकि मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप और लोगों में हाय तौबा मच गया। घटनास्थल पर एक बच्ची एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 1 बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मां और बेटी का इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार को कुचला, घटनास्थल पर एक बच्ची एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत 2
घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सिवरी पुल स्थित एसएच 55 के समीप की है। मृतक मासूम बच्ची की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के रहने वाले रजनीश उर्फ टूल्लू का 5 वर्षीय पुत्री परी कुमारी के रूप में की गई है। जबकि मृत युवक की पहचान बासुदेवपुर के रहने वाले आदर्श कुमार के रूप में किया गया है। वही घायल मां बेटी की पहचान नीशु देवी एवं वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार के तकरीबन 3:00 दिन में महिला अपने पिता के देहांत की सूचना पाकर अंतिम दर्शन के लिए बाईक पर सवार होकर बहनोई के साथ महानपुर गांव मायके जा रहे थे। तभी सिवरी पुल के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने सभी लगो को रौंदते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ। इस हादसे में घटनास्थल पर एक बच्ची और एक पुरुष की मौत हो गई।वही मां और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

 तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार को कुचला, घटनास्थल पर एक बच्ची एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत 3 फिलहाल भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मंझौल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि इस भीषण सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है।

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार चार को कुचला, घटनास्थल पर एक बच्ची एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत 4

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article