खोदावंदपुर में मुफ्त आंख जांच शिविर में 50 लोगों ने कराया आंख की जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल कामराओं तकिया ,दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारा कन्या में मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में डॉक्टर राजकुमार एवं उनके सहयोगियों द्वारा 50 लोगों के आंख की जांच किया गया । जिसमें13 रोगी को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

यह सभी रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित थे। चिन्हित 13 रोगियों के आंख का ऑपरेशन सोमवार को तकिया ,दल सिंह सराय आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शिविर के आयोजक आनंद मार्गी डॉक्टर रामस्वरूप देव ने बताया कि चिन्हित रोगियों का मुफ्त में ऑपरेशन  किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में मुफ्त आंख जांच शिविर में 50 लोगों ने कराया आंख की जांच 2साथ ही आने-जाने की सुविधा भोजन ,दवा और चश्मा भी दिया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में जय राम कुमार रामबालक कुमार, धनुषधारी प्रसाद शाही, विमला देवी ,इंदिरा देवी आदि का योगदान सराहनी रहा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article