मुबारकपुर गांव में हुए गोलीबारी की घटना में 3 नाम जद समेत 5 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी मुबारक निवासी सरोज महतो के घर पर हुए गोली बारी की घटना में पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने मो अफजल समेत 3 नाम जद और 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित सरोज महतो के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मोहम्मद अफजल समेत 3 लोगों को नाम जद आरोपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article