पेंटाथलॉन में देश के लिए पदक लाने वाले ‘जतिन गौतम’ हुए सम्मानित

DNB Bharat Desk

ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाना हमारा लक्ष्य – अनुराग

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जतिन गौतम का मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथेल विश्व चैंपियनशिप मिस्र 2024 में रजत पदक प्राप्त कर देश लौटने पर सम्मान समारोह किया गया। असुरारी स्थित मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प के सभागार में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के निदेशक डॉ सोनू शंकर, अध्यक्ष अनुराग कुमार,

पेंटाथलॉन में देश के लिए पदक लाने वाले 'जतिन गौतम' हुए सम्मानित 2सतीश श्रीवास्तव राजू, कनक कुमार, सिद्धांत कुमार, मीडिया प्रभारी सह एआईएसएफ नेता राकेश कुमार, बेगूसराय के उपाध्यक्ष अजय कुमार, आशीष कुमार, महेश कुमार पप्पू,शंकर सिंह,कुन्दन कुमार,युवा नेता शंभू देवा एवं निशांत आदि ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खिलाड़ी जतिन का अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

- Sponsored Ads-

पेंटाथलॉन में देश के लिए पदक लाने वाले 'जतिन गौतम' हुए सम्मानित 3सबों ने बेगूसराय के बेटे को देश के लिए मेडल लाने के लिए शुभकामनाएं दी।बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि ये मेडल इंडियन मॉडर्न पेंटाथलॉन को टीम इवेंट में अंडर-19 ग्रुप में प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन का खिलाड़ी जतिन गौतम बेहद ही मेहनती है उसके मेडल जीतने पर गर्व है।ओलंपिक में मेडल जीतना ही हमारा लक्ष्य है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article