नौकर ने ही रची थी चोरी की साजिश दिया था डकैती का रूप, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया मामले का उद्भेदन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महज 24 घंटे के अंदर चोरी की एक घटना का उद्वेदन कर लिया है साथ ही चोरी में गए 10 लाख के जेवरात समेत घटना में संलिप्त एक महिला समेत तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह रतनपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर मारवाड़ी मोहल्ला के एक व्यवसाई प्रकाश रुंगटा के घर में उनके नौकर प्रवीण कुमार को बंधक बनाकर अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और प्रथम दृष्टया घर के नौकर प्रवीण कुमार का बयान भी पुलिस को संदेहास्पद लगा। तत्पश्चात पुलिस ने प्रवीण कुमार पर दबाव बनाना शुरू किया तब इस मामले का उद्वेदन हो सका। मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाई प्रकाश रुंगटा अपनी पत्नी सुषमा के साथ पिछले एक सप्ताह से दिल्ली गए हुए थे और मंगलवार को ही उनकी वापसी थी। इस दौरान उन्होंने प्रवीण कुमार पर पूरे घर की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। लेकिन इस बीच प्रवीण के एक दोस्त राजू कुमार महतो ने उससे कहा कि मुझे पैसों की आवश्यकता है और मुझे कोई काम नहीं मिल रहा है।

तत्पश्चात प्रवीण ने राजू कुमार महतो एवं उनकी उसकी पत्नी पिंकू देवी के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बनाई और किसी को संदेह न हो इसके लिए प्रवीण कुमार का हाथ पैर बांधकर इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया। लेकिन जब पुलिस के द्वारा गठित टीम के द्वारा मामले की जांच की गई एवं तकनीकी सहयोग से पूरे मामले की छानबीन की गई तो प्रवीण कुमार, पिंकू देवी एवं राजू कुमार महतो की संलिप्तता सामने आई। फिलहाल पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं चोरी हुई सारे जेवरात भी बरामद कर लिया है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article