शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे नूरसराय स्थित डायट संस्थान,प्राचार्य एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर नवनियुक्त शिक्षको से किया मुलाकात

DNB Bharat Desk
डीएनबी भारत डेस्क
शिक्षा विभाग के सचिव के के पाठक नूरसराय स्थित डायट संस्थान पहुंचे। डायट पहुंचकर के के पाठक ने डायट प्राचार्य फरहत जहां से भवन से संबंधित बातचीत किया। साथ ही डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त शिक्षकों को कहा कि बिहार में 90 प्रतिशत स्कूल गांव में ही है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे नूरसराय स्थित डायट संस्थान,प्राचार्य एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर नवनियुक्त शिक्षको से किया मुलाकात 2आप सभी को गांव में ही रहना होगा। साथ ही साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देना है। आप सभी कम्प्यूटर की भी क्लास करें।अगले वर्ष तक सूबे के सभी मध्य विद्यालयों में कम्प्यूटर पहुंच जाएगा। नव नियुक्त शिक्षकों को के के पाठक ने कहा कि टीचिंग एक स्किल है जो अब टेक्नलॉजी बन गयी है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे नूरसराय स्थित डायट संस्थान,प्राचार्य एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर नवनियुक्त शिक्षको से किया मुलाकात 3गांव के स्कूलों में अब सुबह से शाम तक पढ़ाई होती है।खासकर  साढ़े तीन बजे के बाद से मिशन दक्ष कार्यक्रम के तहत बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। मुख्य सचिव ने डायट परिसर का भी निरीक्षण किया।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article