लोक सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने हटाया पीएम व सीएम का फोटो लगा बैनर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। खोदावन्दपुर में प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

लोक सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने हटाया पीएम व सीएम का फोटो लगा बैनर 2रविवार को छुट्टी का दिन रहते हुए भी बीडीओ नवनीत नमन, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से प्रखंड परिसर एवं विभिन्न पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन द्वारा पिछले दिनों लगाया गया विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित बैनर पोस्टर जिसमें पीएम और सीएम का फोटो लगा था, उसको कबाड़ दिया गया है।

- Sponsored Ads-

लोक सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने हटाया पीएम व सीएम का फोटो लगा बैनर 3प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल के लोग जिनके द्वारा अपने दल का झंडा, पोस्टर, चुनाव चिन्ह वाला बैनर, दिवाल लेखन यदि कहीं है तो उसको खुद ही हटा लें मिटा दें अन्यथा उस दल के प्रखंड प्रमुख के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा किया जायेगा। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को भी प्रखंड क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के नियमों को सख्ती से लागू कराने का निर्देश दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article