चिराग पासवान ने किया समागम को संबोधित पूरे बिहार से हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
लोजपा रामविलास के रहते देश में ना तो आरक्षण समाप्त होगा ना ही संविधान चिराग पासवान

डीएनबी भारत डेस्क
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ी घोषणा करते है कहा की वे बिहार से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा की गठबंधन के तहत सभी 243 सीट के लिए चुनाव लड़ने का काम करूँगा। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मैं( चिराग पासवान) बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज नालंदा के राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा रामविलास के रहते देश में ना तो आरक्षण समाप्त होगा ना ही संविधान। उन्होंने तेजस्वी यादव के 20 माह बिहार की सत्ता देने की बात पर तंग कसते हुए कहा कि 20 माह में तेजस्वी यादव नौकरी के बदले जो जमीन लिए हैं
वह भी लोगों को लौटा देंगे। उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाएगी। रोजगार के लिए लोगों का पलायन न हो, शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, लोगों का बेहतर इलाज बिहार में हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
डीएनबी भारत डेस्क