बरसात के मौसम में स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर, 102 एम्बुलेंस हर आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार- दीपक श्रीवास्तव

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, दस्त, टायफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए तथा श्रावणी मेला, 2026 को लेकर डॉयल 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा कोसमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी सहित बेगूसराय में विशेष अलर्ट मोड पर संचालित किया जा रहा है।

 राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेनप्लस सर्विसेज द्वारा संचालित यह सेवा पूरे राज्य में 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी जिलों में एम्बुलेंस संचालन, कंट्रोल रूम और फील्ड टीमों की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को बिना विलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके।

बरसात के मौसम में स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर, 102 एम्बुलेंस हर आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार- दीपक श्रीवास्तव 2 वहीं इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए पटना स्थित 102 एम्बुलेंस कंट्रोल सेंटर में कार्यरत डा हिमांशु कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, दस्त, फूड पॉइजनिंग और त्वचा संबंधी संक्रमण के मामलों में वृद्धि होना सामान्य है। जलजमाव, दूषित पेयजल और बढ़ी हुई नमी संक्रमण फैलने के प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा पहले से बीमार लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी गंभीर लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 वहीं राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेनप्लस सर्विसेज द्वारा संचालित 102 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया गया। वहीं ज़ेनप्लस, बिहार के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून के दौरान बढ़ने वाली स्वास्थ्य आपात स्थितियों को देखते हुए सभी जिलों में एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। 

बरसात के मौसम में स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर, 102 एम्बुलेंस हर आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार- दीपक श्रीवास्तव 3उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है और प्रत्येक आपातकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एम्बुलेंस टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि तेज बुखार, लगातार उल्टी, दस्त, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें तो स्वयं उपचार करने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। आवश्यकता पड़ने पर 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाकर समय पर अस्पताल पहुंचें, क्योंकि समय पर उपचार ही गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। 

आगे उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिले में संचालित 102 एम्बुलेंस का ऑपरेशन मैनेजर मुंगेर जोन रोहिनी कांत, कलस्टर लीडर बेगूसराय कृष्ण मुरारी एवं शुभकल्याण भारद्वाज द्वारा लगातार निरीक्षण कर सतत् निगरानी किया जा रहा है। वहीं मुख्यालय एवं स्थानीय स्तर पर ईएमटी, चालक तथा हेलफर को लगातार निर्देशित किया जाता है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article