खगड़िया में प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख की खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ चोरों ने उड़ाए करीब 3 लाख रुपए

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया के प्रखंड कार्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में चोरों ने प्रखंड प्रमुख की गाड़ी का शीशा तोड़ कर गाड़ी में रखे करीब तीन लाख रुपए चोरी कर ली। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी के पति हमेशा की तरह गाड़ी को आईटी भवन ग्राउंड के उत्तरी छोड़ पर गाड़ी पार्क कर कार्यालय में चले गए। कुछ देर बाद ही अचानक कुछ तोड़ फोड़ की आवाज सुन जब बाहर आए तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ पाया और गाड़ी के पिछले सीट पर रखे हुआ 2 लाख 73 हजार 500 रुपए भी गायब थे।

- Sponsored Ads-

घटना की जानकारी के बाद वहां हलचल का माहौल हो गया साथ ही लोगों में हरकंप मच गया। प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी के पति ब्रजेश कुमार ने बताया कि मेरा भाई युनियन बैंक से दो लाख तेहत्तर हजार पांच सौ रुपए निकाल कर मुझे दिए थे, जो सरकारी योजनाओं के रुपए थे। रुपए मजदूरों में वितरित करने थे। साथ ही वहां मौजूद प्रमुख पति के भाई व लेबर ठेकेदार अमित कुमार ने कहा कि उक्त घटनाक्रम में गायब दो लाख तेहत्तर हजार पांच सौ रुपए तेमथा करारी पंचायत के सड़क निर्माण योजना की राशि थीं, जिसे चोरों ने गाड़ी की शीशा तोड़ फरार हो गया।

इसके साथ ही साथ बताते चलें कि परबत्ता बीडीओ अखिलेश कुमार मामले पर सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में अपने कर्मियों के साथ जुटी हुई है। और वहीं दूसरी ओर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी विभिन्न बिंदुओं पर पुछताछ कर खोजबीन में जुटे हुए हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article