बेगूसराय में होली मिलन समारोह में जम कर झूमे लोग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सिमरिया गांव में स्थित दिनकर पुस्तकालय के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन मां भगवती धर्मशाला में किया गया। समारोह प्रसिद्ध लोकगायक बलराम कुँवर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनकी स्मृति को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी, पुस्तकालय सचिव संजीव फिरोज व प्रो अमलेश कुमार ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक एवं नशामुक्त होली मनाने की अपील की और कहा कि होली उत्सव और उल्लास का पर्व है। साथ ही, यह नए साल की शुरुआत भी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ रंग निर्देशक विश्वनाथ पोद्दार के संयोजन में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में गायक दीपक कुमार, लालो बिहारी व अमन गौतम ने विभिन्न होली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी संगत में मंजीत कुमार, पैड पर टुनटुन कुमार और ढोलक पर सुधीर कुमार थे। समारोह के अंत में गायक कुंवर राज राजू ने बलराम कुँवर की रचना मोरी सुनी रे मरैया में डर लागे प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया।

- Sponsored Ads-

समारोह का संचालन दिनकर पुस्तकालय के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मणदेव कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने किया। मौके पर संयुक्त सचिव कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, अजीत कुमार, दीनबंधु कुमार, स्वतंत्र कुमार, गौरव भारद्वाज, वार्ड सदस्य राहुल कुमार सूरज, सुनील कुमार, रंजीत पोद्दार, रामचंद्र झा, गीता राय, राकेश पोद्दार सहित दर्जनों बच्चे नौजवान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article