हत्यारों को फांसी सहित विभिन्न  मांगों को ले शव के साथ आक्रोशित ग्रामीण कर रहे सड़क जाम  

DNB BHARAT DESK

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय डीहपर के एक आठवीं क्लास की छात्रा की  कमरे में पंखे से लटका हुआ छात्रा के शव बरामदगी मामले में आज दूसरे दिन भी वहां के स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

 

हत्यारों को फांसी सहित विभिन्न  मांगों को ले शव के साथ आक्रोशित ग्रामीण कर रहे सड़क जाम   2बताते चलें कि आक्रोशित ग्रामीण व स्कूली छात्रा के शव के पोस्टमोर्ट के बाद आक्रोशित ग्रामीण व स्कूली छात्रा शव को बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर मलहडीह के समीप रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे  हैं। आक्रोशित छात्रा, महिलाएं सहित सैकड़ों की संख्या में  ग्रामीण हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि स्कूल के एचएम, शिक्षक सहित कर्मी को अविलंव को निलंबित किया गया।

उग्र ग्रामीण मौके पर  शिक्षा मंत्री सहित बेगूसराय के डीएम, एसपी व शिक्षा मंत्री को बुलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देते हुए सभी दोषियों पर कार्रवाई हो एवं हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। सड़क जाम से राहगीर परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है। इधर संबंधित विद्यालय के गेट में ताला झूल रहा है। इस घटना के बाद विद्यालय में सन्नाटे के अंधेरे में डुबा हुआ है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article