माघी पूर्णिमा के अवसर पर सिमरिया एवं झमटिया गंगा घाट पर स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में भीषण ठंड के बीच माघी पूर्णिमा को लेकर बेगूसराय के सिमरिया और झमटिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओ की भारी उमड़ी है। बेगूसराय समेत आसपास के कई जिलों के लोग यहां स्नान करने पहुंचते हैं। इस माघी पूर्णिमा को लेकर सुबह से सिमरिया और झमटिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के काफी भीड़ लगी हुई है। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से जो व्यवस्था होनी चाहिए वह व्यवस्था नहीं है जिसके कारण से कुछ श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि आज माघी पूर्णिमा है। माघी पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही काफी भीषण ठंड था लेकिन इसके बावजूद भी लोग गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया और झमटिया गंगा घाट पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा पाठ किया। हर वर्ष माघी पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने गंगा घाटों को लेकर कोई व्यवस्था नहीं कि जिसको लेकर श्रद्धालु भी नाराज है

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article