बछवाड़ा में बिजली करंट से एक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भिखमचक पंचायत में सोमवार की शाम बिजली के करंट लगने से 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान भिखमचक पंचायत के वार्ड सात निवासी स्व कल्टु राय का 55 वर्षीय पुत्र रामसगुन राय के रूप में की गयी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर बछवाड़ा-समसा पथ को जाम कर दिया और विधुत विभाग विभाग के खिलाफ जामकर नारेबाजी की।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने खेत से काम करके अपने घर वापस लौटा। लौटने के दौरान घर के समीप बिजली पोल से सटाकर अपना साईकिल लगाया साईकिल लगाते ही बिजली के पोल से सटा अर्थ वायर से बिजली प्रवाहित होकर वृद्ध को करंट लग गया। जिससे उक्त व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही झुलसकर हो गयी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणो ने भिखमचक चौक के समीप बछवाड़ा-समसा पथ को जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने जाम कर रहे लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ग्रामीण अपने बात पर अड़े थे। करीब दो घंटे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी से फोन पर बातचीत के बाद सड़क जाम को खत्म किया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्री व एक विकलांग पुत्र छोड़ गया।

 

बछवाड़ा, बेगूसराय से देवेंद्र कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article