डीआईजी व एसपी ने वीरपुर थाना का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना पहुंचकर बेगूसराय डीआईजी रसीद जमा व एसपी मनीष कुमार ने गुरुवार को देर शाम में वीरपुर थाना का जायजा लिया। उक्त पदाधिकारियों ने वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारीयों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, अपराधिक मामलों समेत थाना से संबंधित विभिन्न जरूरत व जरूरत के हिसाब से पुलिस बल,गस्ती के लिए गाड़ी  मुल भुत सुविधाओं की जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

डीआईजी व एसपी ने वीरपुर थाना का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश 2 उन्होंने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी से इलाके व अपराधियों के बारे में जानकारी लेते हुए वीर थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी, अनिल कुमार मिश्र, मदन कुमार आदि को आवश्यक निर्देश को भी देते देखे गए। मौके पर तेघड़ा डीएसपी राम मोहन समेत वीरपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article