चैती दुर्गा एवं रामनवमी के मौके पर नहीं बजेगा डीजे – एडीपीओ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

चैती दुर्गा एवं रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इस मौके पर डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को खोदावंदपुर थाना परिसर में डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए एसडीपीओ नवीन कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि डीजे बजाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए लाइसेस लेना अनिवार्य है। एसडीपीओ ने आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर निकलने वाले शोभायात्रा में शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी तथा निर्धारित रूट के अनुसार ही शोभायात्रा निकालने का निर्देश दिया। डीएम द्वारा जारी आदेश से डीजे संचालकों को अवगत कराया गया।

चैती दुर्गा एवं रामनवमी के मौके पर नहीं बजेगा डीजे - एडीपीओ 2विशेष परिस्थिति में सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक ही डीजे बजाने की बात कहीं गई। बैठक में बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक जेपी सिंह, आरएसएस के अवनीश कश्यप, सनातन धर्म से जुड़ें चित्रगुप्त कुमार उर्फ सिकंदर शर्मा, तरुण कुमार रोशन रवीन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article