समस्तीपुर: रालोजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री की जंयति समारोह पुर्वक मनाया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर-राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला एवं नगर कार्यालय पर रामबाबू चौक समस्तीपुर में दलित सेना एवं रालोजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सत्य -अहिंसा के पूजारी देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और जय जवान जय किसान के नारा देने वाले एवं देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती समारोह मनाया गया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: रालोजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री की जंयति समारोह पुर्वक मनाया 2इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जिन्हें हम बापू भी कहते हैं उनके द्वारा देश की आजादी के लिए त्याग,छुआछूत, जातिवाद और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के राष्ट्र हित में अमूल्य कार्यों के लिए याद किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।

समस्तीपुर: रालोजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री की जंयति समारोह पुर्वक मनाया 3इस मौके पर रालोजपा जिला अध्यक्ष विनय चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र,दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान, दलित सेना महिला जिला अध्यक्ष रीता पासवान, दलित सेना मिडिया प्रभारी राजीव चौपाल, मंजे पासवान, छोटू पासवान, सुंदरेश्वर दास,अजय पासवान एवं अंटू दूबे सहित कई दलित सेना एवं रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article