मिशन 2024-25 की तैयारियों को लेकर लोजपा रामविलास बिहार शरीफ पार्टी कार्यालय में सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान आदेशानुसार गढ़पर स्थित संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह के आवास पर सभी जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ मिशन लोकसभा विधानसभा 2024-25 को लेकर अहम मीटिंग किया गया।

मिशन 2024-25 की तैयारियों को लेकर लोजपा रामविलास बिहार शरीफ पार्टी कार्यालय में सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक 2जिसके अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मुकुट के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षो ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने सभी प्रकोष्ठओं का प्रखंड अध्यक्षों पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों नियुक्त करने पर जोर दिया तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

- Sponsored Ads-

वही संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि आधी आबादी को लोजपा में जोड़कर गांव गांव में जाने की जरूरत है। 2024- 25 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हम पार्टी को पूरी तरह से मजबूत करने में जुटे है क्योंकि लोक जनशक्ति रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का सपना साकार करना है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article