रामनवी व चैती दुर्गा,चैती छठ, रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना पर रविवार को 4,30 बजे से थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,चैती दुर्गा पूजा आयोजन समिति और विभिन्न पंचायतों के मस्जिद कमिटी के सदस्यों के साथ चैती दुर्गा, चैती छठ,रामनौमी, रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में जुलूस नहीं निकालने, सुबह 7 बजे से विभिन्न मस्जिदों में शांति पूर्ण तरीके से नवाजा अदा करने,फूलकारी और महादेव मठ में आयोजित चैती दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने, लोकसभा चुनाव में किसी भी मतदाता को प्रलोभन देकर या डरा धमकाकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करने से संबंधीत बिचार विमर्श किया गया।

रामनवी व चैती दुर्गा,चैती छठ, रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक आयोजित 2मौके पर पुअनि अनिल कुमार मिश्र, पुअनि अजय कुमार, पुअनि राकेश कुमार, पूर्व प्रमुख मीना देवी,अजय झा,सुरेश पासवान, संजीव सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article