खोदावंदपुर प्रखंड में पेंशन समस्या समाधान शिविर का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड में जिलाअधिकारी बेगूसराय के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को खोदाबंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला केंद्र से प्रतिनियुक्त डाटा इंट्री ऑपरेटर मनोज भारती, गढ़पुरा एवं अजीत कुमार खोदाबंदपुर के द्वारा पेंशनधारियों के समस्याओं से संबंधित कागजातों का संकलन किया गया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखंड में पेंशन समस्या समाधान शिविर का हुआ शुभारंभ 2शिविर में 17 लाभुकों ने अपनी समस्या से डाटा ऑपरेटर को अवगत कराया तथा संबंधित कागज आरटीपीएस काउंटर पर जमा किया। इस बात की जानकारी देते हुए डाटा ऑपरेटर अजीत कुमार ने बताया कि पेंशन धारकों की जो समस्याएं थी। उसे परिमार्जित कर जिला केंद्र को भेज दिया गया है। शिविर का संचालन अगले तीन दिनों तक किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article