इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और ‘दूरदर्शी नेतृत्व’ को किया गया याद, कहा- वह संघर्ष और महिला शक्ति की प्रेरणास्रोत हैं
डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सहिलोरी में पूर्व मंत्री पूर्व सांसद दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय के द्वारा स्थापित ज्योति परिसर में लगे देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक उनके जयंती को मनाया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा किभारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती हर वर्ष 19 नवंबर को मनाई जाती है। यह वह तारीख है जब भारत का राजनीति इतिहास, सामाजिक परिवर्तन और महिला नेतृत्व की शक्ति को याद किया जाता है। इंदिरा गांधी केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नहीं थीं, बल्कि वह एक ऐसा व्यक्तित्व थीं जिसने सत्ता को जिम्मेदारी, दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ परिभाषित किया।
उनके फैसले कठोर थे, उनका नेतृत्व अडिग था और उनकी सोच समय से आगे चलती थी। यही कारण है कि उन्हें “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” कहा गया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से संभाला।
इंदिरा गांधी सिर्फ इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो जीवन की चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं। उनके अनमोल विचार साहस,आत्मविश्वास, राष्ट्रहित और कर्म के लिए प्रोत्साहन देते हैं।
उनकी सीख हमें बताती है कि बिना संघर्ष कोई सफलता नहीं मिलती और बिना दृढ़ इच्छा शक्ति कोई बदलाव संभव नहीं।
इस वर्ष इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को अपनाकर आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएं।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद व अतिपिछड़ा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष मो युनीश, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, कांग्रेस नेता अजय सिंह, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास, युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल राज, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, गणेश दास,अरूण महतो, पैक्स अध्यक्ष यदुनंदन राय,मनोज पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट