पेंशनर समाज के सदस्यों ने किया पेंशनर मैत्री संगम कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

आज समाज को नई दिशा व मार्गदर्शन देने का काम बुद्धिजीवी एवं बुजुर्ग ही कर सकते हैं – त्यागी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड़ के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी वरीष्ठ साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी के आवास पर बुधवार को पेंशनर मैत्री संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार राय ने किया तथा कार्यक्रम का उदघाटन साहित्यकार शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज समाज में बुद्धिजीवियों तथा बुजुर्गों को मुखर होना आवश्यक है। गिरते मानव एवं सांस्कृतिक मुल्यो पर गंभीर चिंतन करने की जरूरत है। पेंशनर समाज के सदस्यों ने किया पेंशनर मैत्री संगम कार्यक्रम का आयोजन 2आज समाज को नई दिशा व मार्गदर्शन देने का काम बुद्धिजीवी एवं बुजुर्ग ही कर सकते हैं। उनका एक साथ बैठना और चिंतन करना समाज एवं राष्ट्र हित में आवश्यक प्रतीत होता है। उन्होने कहा कि जब छत गिरने लगती है और मकान धरासाई होने लगता है तो वह अपनी बुनियाद को याद करता है। उसी प्रकार समाज तथा राष्ट्र जब संकट में हो उस समय समाज के बुद्धिजीवियों एवं बुजुर्गों के विचार की आवश्यक होती है।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान मंसूरचक प्रखंड़ बिहार राज्य पेंशनर समाज के सचिव राम बहादुर महतो तथा संयुक्त सचिव बिहार पेंशन समाज बछवाड़ा के मोहन झा को सम्मानित किया गया। मौके पर महादेव महतो बैरागी,पूर्व अध्यक्ष रेल एसोसिएशन बछवाड़ा रामचंद्र महतो, परमानंद महतो,सेवानिवृत्त रेलकर्मी समेत करीब एक दर्जन पेंशनर सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Share This Article