सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत, दूसरा जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के भागनबिघा थाना क्षेत्र इलाके के पतासंग गांव के पास एनएच 20 पर मारुति कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि दूसरा शिक्षक अमित रविदास गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक अशोक पासवान, अमित रविदास नूरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय सिरसिया बीघा से पढ़ाकर अपने घर मोगलकुआं लौट रहे थे। इसी दौरान पतासंग गांव के पास एनएच 20 पर अनियंत्रित मारुति कार ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी।

मोटरसाइकिल पर सवार शिक्षक अशोक पासवान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए और दोनों शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में एक बीएसएफ के जवान के द्वारा इलाज के लिए दोनों शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको एक शिक्षक को मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल भागन बीघा पुलिस के द्वारा मारुति कार को जब्त कर आगे कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article