भीषण सड़क हादसा: एनएच-28 पर कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौके पर मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

एनएच 28 पर पिढ़ौली के समीप गुरूवार की दोपहर को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार लगभग 78 वर्षीय वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक पर ही सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। मृतक समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर थाना आन्तर्गत बोचहा चौक निवासी अशोक राय दो अन्य लोगों के साथ बाइक से बेगूसराय अपने रिश्तेदार से मिलकर घर वापस लौट रहे थे।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम में पिढ़ौली के समीप एनएच 28 पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार बाइक से टकरा गई। इस घटना में वृद्ध अशोक राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विकास कुमार और बिरजू कुमार को गंभीर रूप से चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदश्त थी कि दूर गांव तक जारदार आवाज हुई। आस पास के लोग आवाज सुनकर सड़क की ओर दौड पड़े और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलतेही तेघड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद कुछ देर एनएच 28 पर चीख पुकार मच गई। सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई।

भीषण सड़क हादसा: एनएच-28 पर कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौके पर मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल 2पुलिस एवं आस पास के लोगों के सहयोग से घायलों और मृतक को तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अशोक राय को मृत बतातेहुए घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही रिश्तेदार अस्पताल पहुंचने लगे। बताया जाता है किघटना की जानकारी मिलने पर बेटी पहुंचकर बिलखकर रोने लगी। रिश्तेदारों ने बताया कि अशोक राय सुबह ही घर से निकले थे। अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे।

Share This Article