नालंदा: चोरी की योजना बनाकर चार चोर घर में घुसे, चोरों ने चोरी का विरोध करने पर महिला की सिर में मारी गोली, महिला की हुई मौत

DNB Bharat Desk

हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के मानपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के मानपुर गांव में चार की संख्या में चोरों घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर चोरों ने एक महिला की सर में गोलीमार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा: चोरी की योजना बनाकर चार चोर घर में घुसे, चोरों ने चोरी का विरोध करने पर महिला की सिर में मारी गोली, महिला की हुई मौत 2मृतका के पति ने बताया देर रात चार की संख्या में चोर घर में घुसकर काफी देर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान चोरों ने घर के अंदर रखें जेवर रुपए एवं सामान भी लूट लिए। जब घर की महिला ने इसका विरोध किया तो चोरों ने महिला रिंकी देवी के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

नालंदा: चोरी की योजना बनाकर चार चोर घर में घुसे, चोरों ने चोरी का विरोध करने पर महिला की सिर में मारी गोली, महिला की हुई मौत 3चोरों ने जाते-जाते लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। वही इस घटना को लेकर हिलसा डीएसपी ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस जांच कर रही है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article