बेगूसराय में असमाजिक तत्व के लोगों ने निजी विद्यालय में लगे ऊॅ लिखा झंडा को तोड़कर जला दिया, लोगों में आक्रोश व्याप्त

DNB Bharat Desk

 

पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के फाटक चौक के समीप की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात असामाजिक तत्वों ने सामाजिक समरसता का माहौल बिगड़ने की कोशिश की है । इसके लिए असामाजिक तत्वों के द्वारा एक निजी विद्यालय में लगाए गए ॐ लिखित भगवा झंडे को पहले तोड़ा गया और फिर उसमें आग लगा दी गई। आज सवेरे जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला तो लोग आक्रोर्षित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष ने कई थाने को निर्देश दिया और मौके पर पुलिस के द्वारा कैंप किया जाने लगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में असमाजिक तत्व के लोगों ने निजी विद्यालय में लगे ऊॅ लिखा झंडा को तोड़कर जला दिया, लोगों में आक्रोश व्याप्त 2पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के फाटक चौक के समीप की है । हालांकि उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। एसपी मनीष ने बताया कि जल्द ही उपद्रवियों की शिनाख्त कर ली जाएगी और इसके लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

बेगूसराय में असमाजिक तत्व के लोगों ने निजी विद्यालय में लगे ऊॅ लिखा झंडा को तोड़कर जला दिया, लोगों में आक्रोश व्याप्त 3अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किन लोगों के द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है जिससे कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता था । फिलहाल मौके पर तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार एवं बेगूसराय के एसपी मनीष मौजूद हैं और मंसूरचक थाना परिसर में ही प्रबुद्ध लोगों के साथ सामाजिक वार्ता की जा रही है। तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार ने भी कहा है कि जल्द ही उपद्रवियों की शिनाख्त कर ली जाएगी और कानूनी धाराओं के तहत उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article