युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान। तेलहाड़ा पुलिस जांच में जुटी।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम के रूप में हुई है।
परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमिका के पिता और भाई पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शिवम 14 सितंबर से घर से लापता था। परिजनों के मुताबिक, प्रेमिका के भाई ने पहले परिवार से बातचीत कर मामले को मैनेज करने की बात कही थी।घटना राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच की बताई जा रही है।
डीएसपी रामदुलार प्रसाद द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल के सिम के जरिए मृतक की पहचान हुई। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।एफएसएल की टीम कई साक्ष्य को जुटा रह है ताकि मामले पर से पर्दा हट सके।
डीएनबी भारत डेस्क