पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला को अपना बकाया रुपया उस वक्त मांगा पड़ गया जब अपराधी से अपना बकाया रुपया मांगा तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाए इलाज चल रहा है। वहीं गोली चले के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है।
घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले सचिन यादव की पत्नी गुड्डी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में घायल गुड्डी कुमारी ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले अपराधी ने 70 हज़ार रुपया कर्ज के तौर पर लिया था। उन्होंने बताया है कि जब अपना बकाया रुपया उसे मांगने के लिए गए इसी से नाराज अपराधियों ने गोली मार दिया।गोली लगने से महिला गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने बताया है कि पिछले कई महीने से मेरा पति सचिन यादव जेल में बंद है। उसी के बेल करने के लिए उसे रुपया मांगने के लिए गए तो इसी से नाराज होकर अपराधियों में घर पर चढ़कर गोली मार दिया। फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क