डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चार खस्सी एवं दो बकरी का चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में मो. फारूक एवं मो.हुसैन ने बताया कि हम लोग सोने से पहले प्रति दिन की भांति बकरी को रूम में बंद कर रख दिए थे।
- Sponsored Ads-

जब सुबह उठे तो देखे की रूप के ताला का हुक कटा हुआ है और बकरी गायब है। जब जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो पता चला कि अज्ञात चोर रात में स्कॉर्पियो से आया और बकरी चोरी कर ले भागा सीसीटीवी में भी एक स्कॉर्पियो को देखा गया है ।
चोरों के द्वारा चोरी करते समय एक मोबाइल भी छुट गया । इधर तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार बसही गांव पहूंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-