नालंदा: आषाढ़ी पूजा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी,पांच लोगों जख्मी, घटना के बाद गांव में तनाव, कई थाना की पुलिस और डीएसपी इलाके में कर रहे है कैंप

DNB Bharat Desk

नालंदा में आषाढ़ी पूजा के दौरान पशु बलि को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इस हिंसा में दोनों पक्षों के करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव की है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि आषाढ़ी पूजा के दौरान पशु बलि को लेकर दो समुदायों के बच्चों के बीच कहासुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और जातीय तनाव का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग भी की गई। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब 8 से 10 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस, डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

नालंदा: आषाढ़ी पूजा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी,पांच लोगों जख्मी, घटना के बाद गांव में तनाव, कई थाना की पुलिस और डीएसपी इलाके में कर रहे है कैंप 2पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि आषाढ़ी पूजा के दौरान हुए विवाद के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल हुए खोखे भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

Share This Article