वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ताजपुर को हराकर टीसीएम टीम बना चैंपियन

DNB Bharat Desk

 

मधुरापुर विद्याविलास पुस्तकालय मैदान में चल रहे शहीद गंगोत्री मेमोरियल शील्ड वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के मधुरापुर विद्याविलास पुस्तकालय मैदान में चल रहे शहीद गंगोत्री मेमोरियल शील्ड वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ताजपुर को हराकर टीसीएम बना चैंपियन। लगातार तीन सेटों में टीसीएम मधुरापुर की टीम ने ताजपुर को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।

- Sponsored Ads-

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ताजपुर को हराकर टीसीएम टीम बना चैंपियन 2इससे पहले सेमीफाइल मुकाबले में टीसीएम मधुरापुर हसनपुर को लगातार सेटों से हराकर फाइनल में पहुंची। दूसरी ओर ताजपुर और मेजवान कला केन्द्र मधुरापुर में हुए रोमांचक मुकाबले में ताजपुर को 3-2 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में ताजपुर बेहद आसानी से गुठने टेक दिया।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ताजपुर को हराकर टीसीएम टीम बना चैंपियन 3हलांकि लगातार दो दो मैच खेलने से टीम के खिलाड़ी थके नजर आ रहे थे। सेमीफाइल के तुरंत बाद फाइनल खेलने का दबाव साफ नजर आ रहा था। विजयी व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि विधान पार्षद सर्वेष कुमार ने शील्ड दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article