टाईब्रेकर में सीवान की टीम ने बेगूसराय टीम को हराकर यमुना भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन बनी

DNB Bharat Desk

 

बरौनी खेलगांव में आयोजित 24 वां राज्यस्तीरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई।

डीएनबी भारत डेस्क

टाईब्रेकर में सीवान ने बेगूसराय को हराकर यमुना भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन बनी। बरौनी खेलगांव में आयोजित 24 वां राज्यस्तीरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई। बाद में टाईब्रेकर में सीवान ने 3-2 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी।

- Sponsored Ads-

इससे पूर्व दोनों टीमों नें कई बार गोल पोस्ट तक बॉल को पहुंचाने में कामयाब रही। लेकिन चतुराई भरी गोलकीपिंग के वजह से दोनों टीमों के स्ट्राकर को निराश हाकर लौटना पड़ा। पूरे खेल में सीवान की खिलाड़ियों का प्रदर्शन दर्शनीय रहा। खेल के 32 वें, 53वें और 67वें मिनट में सीवान के खिलाड़ियों को कॉर्नर का मौका मिला।

टाईब्रेकर में सीवान की टीम ने बेगूसराय टीम को हराकर यमुना भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन बनी 2लेकिन इसका फायदा वे नहीं उठा सकीं। अंतत: रेफरी को टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। बेगूसराय की टीम के लिए टाईब्रेकर का पहला शौट ही निराशाजनक रहा जब बेगूसराय के खिलाड़ी ने गोलपोस्ट के बाहर बॉल मारी। हलांकि चौथे शॉट में सीवान के खिलाड़ी द्वारा भी आउट मारकर बेगूसराय को मौका दिया। लेकिन जीत के करीब पहुंचकर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव थे।

टाईब्रेकर में सीवान की टीम ने बेगूसराय टीम को हराकर यमुना भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन बनी 3उन्होनें विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले में खेल की असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों की मेहनत देखने से ऐसा प्रतीत हाता है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेगूसराय के कौशिकी कुमारी को वूमैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया जबकि मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सीवान की मोनिका को वूमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article